बंद करना

    संगीता रानी

    sangeeta

    अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा ‘हिंदी माह-2026: डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य’ विषयक दो दिवसीय कार्यशाला के तहत ‘शिक्षक कवि-सम्मेलन’ में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 पटियाला की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका श्रीमती संगीता रानी द्वारा प्रेषित स्वरचित कविता “हिन्दी की गौरवगाथा” का एनसीईआरटी निर्णायक मण्डल द्वारा चयन किया गया है। इस कवि सम्मेलन में पूरे देश में से प्राप्त स्वरचित कविताओं में से केवल 60 चयनित कविताओं के शिक्षकों को ही कवि सम्मेलन हेतु आमंत्रित किया गया है जिसमें हमारे विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संगीता रानी भी ‘शिक्षक कवि-सम्मेलन’ सम्मेलन सीआईईटी, एनसीईआरटी, नई दिल्ली में अपनी स्वरचित कविता का वाचन 25 एवं 26 सितम्बर को आयोजित कार्यशाला में करने जा रही है।