बंद करना

    शिक्षक उपलब्धियाँ

    शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु श्रीमती गगनदीप कौर का जीव विज्ञान का 12वीं बोर्ड परिणाम 100 प्रतिशत रहा तथा P.I. 68.75 दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, उनके मार्गदर्शन में कक्षा 8वीं ‘सी’ की विद्यार्थी शगुन को ‘INSPIRE MANAK AWARD’ हेतु चुना गया है।

    Gagandeep
    श्रीमती गगनदीप कौर

    अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा ‘हिंदी माह-2026: डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य’ विषयक दो दिवसीय कार्यशाला के तहत ‘शिक्षक कवि-सम्मेलन’ में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 पटियाला की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका श्रीमती संगीता रानी द्वारा प्रेषित स्वरचित कविता “हिन्दी की गौरवगाथा” का एनसीईआरटी निर्णायक मण्डल द्वारा चयन किया गया है। इस कवि सम्मेलन में पूरे देश में से प्राप्त स्वरचित कविताओं में से केवल 60 चयनित कविताओं के शिक्षकों को ही कवि सम्मेलन हेतु आमंत्रित किया गया है जिसमें हमारे विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संगीता रानी भी ‘शिक्षक कवि-सम्मेलन’ सम्मेलन सीआईईटी, एनसीईआरटी, नई दिल्ली में अपनी स्वरचित कविता का वाचन 25 एवं 26 सितम्बर को आयोजित कार्यशाला में करने जा रही है।

    sangeeta
    संगीता रानी

    श्रीमती सविता कुमारी का इस शैक्षणिक वर्ष 2025-26 का 12वीं, विषय अर्थशास्ञ,बोर्ड का परीक्षा परिणाम 100% रहा है, जिसमें परफॉर्मेंस इंडेक्स 72.17 है l

    सविता
    सविता कुमारी

    सुश्री नेहा डोगरा का इस शैक्षणिक वर्ष 2025-26 का 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम सामाजिक विज्ञान में 100% रहा है, परफॉर्मेंस इंडेक्स 70.08 है।

    Neha Dogra
    नेहा डोगरा स्नातक शिक्षक

    श्रीमती ऋतु ठाकुर का इस शैक्षणिक वर्ष 2025-26 का 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 100% रहा है, जिसमें स्टैंडर्ड मैथ्स में परफॉर्मेंस इंडेक्स 88.64 और बेसिक मैथ्स में परफॉर्मेंस इंडेक्स 77.84 है।

    ritu
    रितु ठाकुर

    श्री प्रवीण मलिक, पीजीटी सीएस ने सीबीएसई 2026 में कक्षा 12 में 100% परिणाम के साथ कंप्यूटर साइंस विषय में 68.05 पी आई और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में 70.8 पी आई हासिल किया है।

    2024101554
    प्रवीण मलिक

    सुश्री हरप्रीत कौर, पीजीटी कॉमर्स ने सीबीएसई 2026 की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100% परिणाम के साथ अकाउंटेंसी विषय में 81.7 पी आई और बिज़नेस स्टडीज़ में 75.89 पी आई प्राप्त किए हैं।

    Harpreet
    हरप्रीत कौर